



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी महासंघ का सम्मेलन हमीरपुर जिला के भोटा में 2 जनवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है । यह आयोजन भोटा के सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल में होगा।
इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से टीजीटी आर्ट्स टीजीटी, नॉन मेडिकल तथा टीजीटी मेडिकल एक संयुक्त महासंघ के गठन के लिए एकत्रित हो रहे हैं।


इस संगठन का गठन हिमाचल प्रदेश के सभी टीजीटी वर्ग को एक मंच पर लाकर टीजीटी वर्ग की विभिन्न मांगों को एक मंच से उठने के लिए किया जा रहा है ।



वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के छठे वेतनमान आयोग की शिफारिशों को हिमाचल प्रदेश में लागू करते हुए हिमाचल प्रदेश के टीजीटी वर्ग के साथ एक बहुत बड़ी वेतन विसंगति रह गई है, जिसमें पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के टीजीटी का 1 जनवरी 2016 से इनिशियल स्टार्ट 45400 बनता है, जबकि हिमाचल प्रदेश में टीजीटी को 1 जनवरी 2016 से 38100 पर फिक्स किया गया।
, जोकि एक बहुत बड़ी वेतन भी संगति रह गई । इसके अलावा टीजीटी वर्ग के अन्य मुद्दों में नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ, 2019 से नियुक्त टीजीटी अध्यापकों को सीनियरिटी नंबर जारी न करना, डीम्ड रेगुलर टीजीटी को प्रदेश में लेक्चरर के खाली पद होने के बावजूद लेक्चरर के पदों पर पदोन्नति न करना, अनुबंध पर कार्यरत टीजीटी को साल में पूर्व की भांति दो बार नियमित करना आदि मांगों को लेकर यह जनरल हाउस कोटा में आयोजित किया जा रहा है l

संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील ठाकुर, कार्यकारी महासचिव सुनील शर्मा, राज्य कार्यकारी उपाध्यक्ष मनु देव शर्मा राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों में अश्वनी शर्मा, तिलक राज, संजय ठाकुर आदि ने बताया कि हमीरपुर में आयोजित किया जा रहे जनरल हाउस में 2500 से 3000 टीजीटी पूरे प्रदेश भर से भाग लेने आ रहा है तथा टीजीटी वर्ग का यह सबसे बड़ा संगठन हिमाचल प्रदेश में खड़ा किया जा रहा है ।
जिला हमीरपुर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के सभी टीजीटी वर्ग से संगठन ने आह्वान किया है कि वह भोटा में आयोजित हो रहे जनरल हाउस में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा इसको एक सफल कार्यक्रम के रूप में संपन्न करवाएं ।
















Total Users : 125202
Total views : 189380