मकर संक्रांति पर भाजपा द्वारा बची हुईं प्रकोष्ठ नियुक्तियों की घोषणा पूरी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने मकर संक्रांति के अवसर पर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शेष प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

 

औद्योगिक प्रकोष्ठ

भाजपा जिला हमीरपुर के औद्योगिक प्रकोष्ठ में प्यार चंद चौहान को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। सह-संयोजक के रूप में अरुण कुमार, संदीप शर्मा, अक्षय ठाकुर, विवेक शर्मा, ज्वाला सिंह राणा, अशोक ठाकुर, सतीश ठाकुर (संपर्क) तथा रमन किशोर को दायित्व सौंपा गया है।

 

गौवंश प्रकोष्ठ

गौवंश प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में राजेश कुमार को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजक के रूप में केशव शर्मा (भोरंज मंडल), राकेश कुमार ढटवाल (ढटवाल मंडल), सुरेंद्र शास्त्री (हमीरपुर ग्रामीण मंडल), टेक चंद (नादौन मंडल), शेर सिंह डोगरा (सुजानपुर मंडल), लाल बहादुर (भोरंज मंडल), सुरेंद्र कुमार (गलोड़ मंडल) तथा संजीव कुमार (बड़सर मंडल) को जिम्मेदारी दी गई है।

 

वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ

वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में अजमेल वर्मा को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजक के रूप में चतर सिंह कौशल (बड़सर मंडल), मेहर सिंह चौहान (बमसन मंडल), दिलीप सिंह (गलोड़ मंडल), विधि चंद शर्मा (हमीरपुर शहरी मंडल), कर्मी धीमान (समीरपुर मंडल), महेन्द्र पाल (बड़सर मंडल), तारा चंद ठाकुर (नादौन मंडल) तथा केहर सिंह (समीरपुर मंडल) को शामिल किया गया है।

 

सी.ए. प्रकोष्ठ

सी.ए. प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में सी.ए. अरविंद कुमार शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। सह-संयोजक के रूप में सी.ए. महिंदर सिंह पटियाल, सी.ए. अरुण गिरी, सी.ए. अनुभव कपिल, सी.ए. शिप्रा ठाकुर, सी.ए. पूजा ठाकुर, सी.ए. राजेश ठाकुर, सी.ए. सुशांत कपिल तथा सी.ए. राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया है।

 

शिक्षक प्रकोष्ठ

शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में यशवीर सिंह जम्वाल को नियुक्त किया गया है। सह-संयोजक के रूप में राजेश कंवर (गलोड़ मंडल), प्रीतम चंद कौशल (समीरपुर मंडल), राजिंदर चम्बयाल (हमीरपुर ग्रामीण मंडल), विजय गौतम (हमीरपुर शहरी मंडल), बलदेव सिंह (सुजानपुर मंडल), रमेश शर्मा (बड़सर मंडल), दलजीत सिंह (बड़सर मंडल) तथा विनय शर्मा (नादौन मंडल) को जिम्मेदारी दी गई है।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नव-नियुक्त संयोजकों व सह-संयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 

साथ ही, सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाएंगे।