के-कंपनी से मुक्ति माँग रहा पंजाब: अनुराग सिंह ठाकुर

पंजाब/हिमाचल :- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज बठिंडा स्थित मुक्तसर साहिब में माघी मेले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री रवनती सिंह बिट्‌टू, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व अन्य गणमान्यों के साथ शिरकत की व माघी मेला में आयोजित राजनैतिक कार्यक्रम में कहा कि पंजाब में मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता की खुशहाली छीनने व पंजाब को अराजकता व बदहाली की ओर धकेलने का काम किया है।

 

अराजकता, नशा, क्राइम, क्रप्शन, के-कंपनी पंच-फ्रंट पर पंजाब की लड़ाई: अनुराग सिंह ठाकुर

 

इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पंजाब को अपने हितों की रक्षा व खुशहाली के लिए आज आज पंच-फ्रंट पर लड़ाई लड़नी है। पंजाब में आप सरकार ने अराजकता, नशा, क्राइम, क्रप्शन, के-कंपनी को बढ़ावा दिया है और पूरे पंजाब को इसके ख़िलाफ़ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा होना पड़ेगा।

 

आप सरकार गुरुओं की बेअदबी करने वालों का कर रही सम्मान: अनुराग सिंह ठाकुर

 

पंजाब पुलिस अब सरकार के इशारों पर अपना मुख्य काम छोड़ कर सरकार के राजनैतिक लाभों की पूर्ति में लगी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी नेता विधानसभा में खड़े होकर सिख धर्म गुरू का अपमान करती हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब पुलिस उन्हें क्लीनचिट दे रही है, आखिर किस हक से? आज तक देश की किसी भी विधानसभा में किसी भी नेता द्वारा गुरुओं के अपमान में इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी नहीं की गई।

 

ख़ुशहाल पंजाब को आप सरकार ने बदहाली अराजकता की ओर धकेला: अनुराग सिंह ठाकुर

 

एक सोची-समझी साजिश के अंतर्गत जानबूझकर सिख गुरुओं का अपमान किया गया। आतिशी अपना पक्ष रखने की बजाय ग़ायब हो गईं, पंजाब जानना चाहता है कि आख़िर आतिशी ने हमारे गुरुओं का, पंजाब और पंजाबियत का अपमान क्यों किया।

 

 

आज आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब में सच बोलने, सुनने और जानने की मनाही है। पंजाब के मुख्यमंत्री की ग़ैर-मौजूदगी में उनके हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग पर सवाल उठाने को लेकर पत्रकारों पर आरटीआई कार्यकर्ताओं पर यह सरकार FIR कर रही है। वो यो भला हो हाईकोर्ट का जिसने आप की तानाशाह सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।

 

मैं इस भ्रष्ट और निक्कमी सरकार से पूछना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में आख़िर सवाल पूछना कब से गुनाह हो गया। आज पंजाब को पंजाबी नहीं दिल्ली से आए बहरूपिये चला रहे हैं। पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया दिल्ली चुनावों में हार में बाद पंजाब को अपने मौज-मस्ती का अड्डा बना लिया है।

 

उन्होंने कहा “जब से पंजाब में आप की सरकार बनी जनता का हाल बेहाल हो गया है। पंजाब में दुष्कर्म, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध की अन्य घटनाएँ आम हो गई है। राज्य में जिस तरह से गोलीबारी के मामले हो रहे, अपराध बढ़ रहे, उससे यह तो साफ है कि राज्य के लोग सुरक्षित नहीं हैं।

 

पंजाब में हत्या से लेकर लूटपाट व गुंडागर्दी भगवंत मान सरकार के दौरान इस कदर बढ़ गई है कि पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है। पंजाब में AAP व कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के के दो पहलू हैं जो जरूरत पड़ने पर दोनों इकट्‌ठे हो जाते हैं।

 

यह उप चुनाव यहाँ की जनता के पास एक मौका है जिसमें जनता आप और कांग्रेस को जवाब दे सकती है। यह दोनों कभी इकट्‌ठे होकर चुनाव लड़ते हैं, कभी दिखावे के लिए अलग लड़ते हैं और जनता को बड़े बड़े वायदे कर ठगते हैं”

 

आगे बोलते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वायदे किए थे मगर उसे धरातल पर उतारने में ये नाकाम रहे। आज पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। व्यापारियों ने पलायन करना शुरू हो गया। जो थोड़ा बहुत काम कर रहे हैं, उन्हें गैंगस्टर उगाही के लिए फोन करते हैं। आप के पास सरकार चलाने की नीति और नीयत दोनों ही नहीं है। मुख्यमंत्री है या नहीं एक बार बराबर है।

 

अनुराग ठाकुर बोले कि भाजपा ‘विरासत भी, विकास भी’ इस मंत्र पर चल रही है। जब अफगानिस्तान में संकट आया, वहां पर हमारे जो सिख भाई-बहन रहते थे। वहां जो हमारा गुरुद्वारा था, बहुत ख़तरा पैदा हो गए तो हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को पूरे अदब के साथ माथे पर रख कर भारत लाए। इतना ही नहीं, हमने साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाना तय किया।

 

हमने द्वारा हिंदुस्तान की भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए वीर बाल दिवस की शुरूआत की है। गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व, गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, और गुरु गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया।लंगर पर जीएसटी में छूट, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण, सुल्तानपुर लोधी को एक विरासत शहर बनाना, ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में गुरु नानक देव जी के नाम पर एक चेयर स्थापित करना, और सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान यात्रा के लिए सुविधाएं प्रदान करना, ये सभी पहल सिख समुदाय के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता और सिख धर्म के मूल्यों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को दर्शाती हैं।

 

2019 के नवंबर में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन सिख समुदाय के लिए एक निर्णायक कदम साबित हुआ। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनके घावों को भरने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने महत्वपूर्ण पहल की हैं।