




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मनरेगा बचाओ संग्राम सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठकें “चलो पंचायत की ओर – मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के अंतर्गत आयोजित की गईं।

जिनका उद्देश्य पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना, मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के प्रयासों के विरुद्ध आवाज बुलंद करना तथा आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों और रणनीति पर विचार-विमर्श करना था।

बैठकों में युवाओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करें, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों और पंचायत से लेकर सड़क तक इस संघर्ष को मजबूती प्रदान करें, क्योंकि पंचायत मजबूत होगी तभी मजदूर सुरक्षित रहेगा और तभी एक मजबूत इंडिया का निर्माण होगा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल, जिला हमीरपुर के प्रभारी तुषार, जिला हमीरपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक संधू, प्रदेश सोशल मीडिया के चंदन राणा और प्रदेश महासचिव अखिलेश चौधरी, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बिशव शामा हमीरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष रजत राणा शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध ठाकुर विधानसभा अनुराग चौधरी और युवा विशेष रूप से उपस्थित रहे सभी युवाओं को संगठित होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया।



















