



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नेरी में आज वार्षिक पारितोषिक समारोह अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा रहे।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नेरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित



डॉ. वर्मा के आगमन पर स्कूल की चेयरपर्सन एचडी सुषमा डडवाल, अनिल परमार तथा प्रिंसिपल मृदुला परमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्थानीय निवासियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।




इस आयोजन में विशेष अतिथि रिटायर्ड आईएएस के.आर. भारतीय भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “जीवन में लक्ष्य चाहे जो भी हो, सबसे महत्वपूर्ण है ईमानदार इंसान बनना। हर पेशा और हर व्यक्ति भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

उन्होंने राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार की छवि से राजनीति और नेता शब्द को नकारात्मक नजर से देखा जाता है।
इसलिए जनता को ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है जो धर्म और भावनाओं की आड़ में समाज को नुकसान पहुंचाते हैं।
डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि
“भगवान भोलेनाथ के भक्त बनो, लेकिन अपने जीवन में चरित्र श्रीराम जैसा रखो—रावण जैसा नहीं।”

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही डॉ. वर्मा ने प्रदेश के सबसे गंभीर मुद्दे नशे और चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी का स्वप्न है कि आने वाली पीढ़ी नशा मुक्त हो।
सुख आश्रय योजना इसका उदाहरण है कि सरकार पहले दिन से युवाओं और बच्चों के भविष्य के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सरकार अकेली सफल नहीं हो सकती, इसके लिए समाज, अभिभावकों और युवाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा।
कार्यक्रम में पूर्व प्रिंसिपल हंसराज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, रतनलाल शर्मा, पूर्व प्रधान अमरचंद, गिरधारी लाल शर्मा, सीताराम कौशल, रिटायर्ड प्रिंसिपल राजेश ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।















Total Users : 125183
Total views : 189358