




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए हम इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताते है। कि यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।



जिससे आर्थिक मजबूती के साथ सामाजिक संतुलन भी सुनिश्चित होगा, और ग्रामीण विकास, सड़क व बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वरोज़गार और पर्यटन को प्राथमिकता दी गई है, जिसका सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को मिलेगा।







प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन और ग्रामीण आवास जैसी योजनाओं के लिए किए गए प्रावधानों से हिमाचल प्रदेश के दूरदराज़ गांवों में विकास की गति तेज होगी।









