राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की बैठक का आयोजन: डॉ प्रवीण चौधरी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की बैठक का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय अत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. पारस चौहान, डी. आई. सी. से डा. अमित, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम मेनेजर पूजा शर्मा, पहचान स्कूल से मैडम चेतना, प्रयास से डॉ. पंकज, डा. शिवानी, डा. अंजू, डा. सृजन और आर. बी, एस. के. की सभी टीम मेम्बर भी उपस्थित रहे l

 

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 30 बीमारियों की जांच की जाती हैं आर. बी, एस. के . की टीमें स्कूलों व आंगनवाड़ियों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का निरीक्षण करती हैं और जो बच्चे इन बिमारियों से ग्रसित पाए जाते हैं।

उनके इलाज का सारा खर्च केंद्र सरकार द्वारा उठाया जाता है मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को बताया की यदि उनकी जानकारी में कोई लाभार्थी बच्चा आता है।

 

तो वे इसकी जानकारी नजदीकी खण्ड चिकित्सा कार्यालय में आर. बी, एस. के . की टीम को दें l

 

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आर. बी, एस. के की टीमों के कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई l

[post-views]