हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक, प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

नादौन/हमीरपुर:-   हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 मार्च नौ, 2026 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में सम्पन्न हुई।

जिसका संचालन करते हुए महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को वर्तमान में चल रही संघ गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लम्बित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट की संशोधित वकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने की मांग दोहराई गई।

खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा द्वारा खण्ड में चल रही गतिविधियों वारे अवगत करवाया गया। उन्होंने 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के पेंशनरों से अनुरोध किया है कि वे अपने पैन कार्ड की प्रति व लेटैस्ट फोटो ज़िला कोषाधिकारी, हमीरपुर को स्वयं या वाहक के माध्यम से अवश्य जमा करवाएं।

ज़िला प्रधान देव राज पटियाल ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों के वारे तथा अन्य विषयों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां दी गई । उन्होंने संघ को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की गई।

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री जगदीश चन्द शर्मा कारगू , प्रशोत्तम दास शर्मा, जगदीश शर्मा सासन, अवनीश कुमार, देश राज शर्मा, व्रह्म दास, अमर नाथ शर्मा, सुखदेव शर्मा, वक्शी राम शर्मा, माधो राम, अजीत सिंह, दिले राम, उधम सिंह, परविन्द सिंह पटियाल, अमर नाथ, किशोर चन्द, ओमप्रकाश सुमन सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

जगदीश चन्द शर्मा (कारगू), खण्ड प्रधान

[post-views]