सुजानपुर भाजपा में पोस्टर विवाद गरमाया, अंजू राणा ने लगाए डराने-धमकाने के आरोप

सुजानपुर/हमीरपुर:- सुजानपुर भाजपा मंडल में इन दिनों पोस्टर विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा महामंत्री अंजू राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सुजानपुर भाजपा के कुछ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

अंजू राणा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पोस्टर विवाद के बाद उन्हें लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें कोर्ट में मिलने की चेतावनी भी दी जा रही है।

 

राणा ने कहा कि वह किसी भी प्रकार के दबाव में आने वाली नहीं हैं और पूरे मामले को सार्वजनिक करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह उन लोगों के फोन नंबर और मैसेज भी सार्वजनिक करेंगी, जिनके माध्यम से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

 

अंजू राणा ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह धूमल के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं हैं और किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी।

 

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद सुजानपुर भाजपा मंडल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कार्यकर्ताओं के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

 

हालांकि इस विवाद को लेकर जिन पदाधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है और पार्टी स्तर पर इस पर क्या कदम उठाए जाते

[post-views]