




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम , प्रदेश महासचिव ओम राज कंवर, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल व मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा ने सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों की पुरानी समस्त देय लम्बित देनदारियां जिनमें पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप संशोधित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन की वकाया राशि, महंगाई भत्ता की देय 4 किस्तों की 13% राशि , पूर्व में जारी की गईं महंगाई भत्ता की तीन किस्तों का 21-21 महीनों का एरियर, पेंशनरों द्वारा अपने उपचार पर जेब से खर्च भरकम राशि के विभिन्न विभागों में लम्बित चिकित्सा बिलों की राशि शामिल है, के एकमुश्त भुगतान हेतु सरकार द्वारा विधानसभा में पेश होने वाले आगामी वित्तीय वर्ष के लिए वज़ट में उक्त सभी देनदारियों के भुगतान हेतु पर्याप्त वज़ट राशि का प्रावधान किया जाए।



प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जनवरी, 2016 से पेंशन संशोधन के आदेश जारी हुए चार वर्ष से ज्यादा समय गुजर गया है, परन्तु सरकार द्वारा पेंशनरों की लम्बित एरियर का भुगतान नहीं कर पाई है। वर्तमान सरकार के आने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने पेंशनरों की उक्त सभी देनदारियों को पूरा करने हेतु 4-5 महीने का समय वताया गया था परन्तु पेंशनर्स आज दिन तक अपने एरियर के इन्तजार में बैठे हैं। सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पेंशनरों ने वड़े धैर्य से आज तक सरकार का साथ तो दिया परन्तु अपनी परिस्थितियों को तहस-नहस कर लिया है।







उक्त पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी जिनके पास वित्त मंत्रालय का दायित्व भी है, से आग्रह किया है कि पेंशनरों को 1.1.2016 से पेंशन संशोधन के सभी लम्बित वकाया राशियों के भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के वज़ट में समुचित राशि का प्रावधान रखा जाए ताकि पेंशनरों में पनप रहे असंतोष को रोका जा सके।










