हिम अकादमी की संगीत अध्यापिका शैलज़ा कमल ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया विद्यालय का मान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राष्ट्रीय होली महोत्सव सुजानपुर मेला में आयोजित प्रतिष्ठित गायन प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर की संगीत विभाग की अध्यापिका शैलज़ा कमल ने अपने मधुर और प्रभावशाली गायन से शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया और हमीरपुर जिले के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया।

 

इस प्रतियोगिता में प्रारंभिक चरण में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कठिन चयन प्रक्रिया के बाद श्रीमती शैलज़ा कमल को टॉप 25 प्रतिभागियों में चुना गया। अपने उत्कृष्ट संगीत कौशल के दम पर उन्होंने दूसरे चरण को भी सफलतापूर्वक पार करते हुए टॉप 7 में स्थान बनाया।

अंतिम दौर में उन्होंने भावपूर्ण और प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया तथा द्वितीय रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।

 

इस उपलब्धि के लिए मेला प्रशासन की ओर से उन्हें ₹21,000 की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर श्रीमती नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार तथा विद्यालय समन्वयिका मनीषा मारवाह ने शैलज़ा कमल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

[post-views]