हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न हुई

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, ज़िला इकाई की बैठक दिनांक 9 मार्च , 2026 को ज़िला प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई जिसका संचालन अतिरिक्त महासचिव देश राज शर्मा ने किया।

बैठक में संघ वरिष्ठतम सदस्य श्री कुलवंत राय चोपड़ा, निवासी वकारटी, डाकघर मस्याणा व ज़िला में अन्य सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी० गौतम, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, अति. महासचिव देश राज शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रत्न चांगरा, कोषाध्यक्ष वनारसी दास पटियाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, उप प्रधान संतोष वन्याल, हमीरपुर महासचिव हेम राज शर्मा, टौणीदेवी प्रधान जगदीश शर्मा, भोरंज प्रधान कमलेश मिश्रा , सुजानपुर कैशियर देव राज शर्मा, आदि प्रमुख रहे।

बैठक में दिनांक 29 मार्च, 2026 को हमीरपुर में संघ स्थापना दिवस समारोह के आयोजन के प्रबन्धों वारे मंथन किया गया तथा पदाधिकारियों को तैयारियों की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई ।

ज़िला प्रधान देव राज पटियाल द्वारा ज़िला इकाई की गतिविधियों वारे जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों व सदस्यों से खण्डों में सदस्यता कार्यक्रम निरन्तर जारी रखने का आग्रह किया।

प्रदेश वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल ने पेंशनरों को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई व संघ की सुदृढ़ता के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया।

प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम द्वारा पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में संघ के प्रयासों की जानकारी दी व विभिन्न विभागों से आग्रह किया है कि सरकार द्धारा जारी आदेशानुसार श्रेणी चार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट का भुगतान अविलंब करवाया जाए।

 

प्रदेशाध्यक्ष ने वताया कि पेंशनरों की लम्बित देनदारियों के भुगतान वारे संघ की नज़रें इसी माह विधानसभा में पेश होने वारे सरकार के आगामी वर्ष के वज़ट प्रावधानों पर है । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समारोह में मुख्य अतिथि वारे माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय से अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है।

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री अनिरूद्ध डोगरा, रोशन पटियाल, जैसी राम पुरी, जगदीश चन्द शर्मा, राम चन्द कटोच, उर्मिला आनन्द, निशा आनन्द, वलदेव सिंह, कर्म चन्द, अमीं चन्द अग्निहोत्री, नानक चन्द शर्मा, प्रेम चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, मदन लाल शर्मा, दलीप चन्द, राज कुमार पटियाल, जोगिंद्र पुंडीर, सीता राम, रमेश चन्द्र, राम भज, राजेन्द्र गुलेरिया,

सहित अन्य पदाधिकारी/ पेंशनर्ज़ उपस्थित रहे ।

के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष

[post-views]