काइनेटिक व मेंटल स्किल सुधार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण अधिकारी, हमीरपुर द्वारा ग्राम पंचायत ऊहल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए काइनेटिक व मेंटल स्किल सुधार विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी, हमीरपुर श्री चमन लाल शर्मा ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक तथा शारीरिक कल्याण को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में डा० राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ० रजत ने वरिष्ठ नागरिकों को काइनेटिक व मेंटल स्किल सुधार विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मानसिक तनाव, डिमेंशिया एवं पार्किंसन रोग के लक्षणों, कारणों तथा इनके बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की।

 

इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था “पहचान” की निदेशिका श्रीमती चेतना शर्मा ने भी वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित योग एवं ध्यान करने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत ऊहल के पूर्व प्रधान श्री सुरेश कुमार ने भी अपने विचार रखे ।

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ऊहल तथा आसपास की पंचायतों से लगभग 150 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

[post-views]