




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी कालेज ऑफ एजुकेशन भोटा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर अघ्यापिकाओं व छात्रों के मध्य क्रिकेट व रसा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



इस अवसर पर डी. एल. एड. प्रथम व द्वितिय बर्ष के प्रशिक्षु अध्यापिकाओं व काॅलेज की सभी अघ्यापिकाओं ने भाग लिया।







इन प्रतियोगिताओं द्वारा यह दर्शाया गया कि महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के उददेश्य से प्रति बर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर सभी छात्रों व अध्यापकों को रिफ्रेशमैंट दिया गया।


इस अवसर पर काॅलेज प्राचार्य डॉ. राज कुमार धीमान काॅलेज कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह व विशेष अतिथि प्रोफेसर डाॅ मनोज डोगरा ने सभी अध्यापकों व प्रशिक्षु अध्यापकों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।


इस कार्यक्रम में समस्त स्टाॅफ डी. एल. एड. के प्रशिक्षु अध्यापक व बी. ए. के छात्र उपस्थित रहे।





