मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन: डॉ प्रवीण चौधरी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता  में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा  बैठक का  आयोजन किया गया।
जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय अत्री, जिला  कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. पारस और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी,  स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे l
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
उन्होंने बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस)
टीकाकरण अभियान, जो 29 मार्च से 33 कोल्ड-चेन पॉइंट (शीत श्रृंखला केंद्रों) पर शुरू किया जाएगा, इसके लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने खंड स्तर पर पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी बताया कि एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर) के तहत आशा कार्यकर्ता नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए घर पर सात बार दौरा करती हैं और आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं।

यह दौरे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद, दो या तीन दिनों के भीतर शुरू कर दिए जाने चाहिए। साथ ही खंड स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के दौरों का पूरा ब्योरा भी रखा जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि खंड स्तर पर जितनी भी गर्भवती महिलाएं पंजीकृत होती हैं, उनका पंजीकरण पहले और समय पर होना चाहिए और प्रसव पूर्व अवधि के दौरान ही गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन के
तरीकों को अपनाने के लिए परामर्श दिया जाना चाहिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया कि उपलब्ध स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़ों का गहन विशलेषण करें तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं  तथा विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आबंटित धनराशी का
समय पर खर्च करना भी सुनिश्चित करें l

[post-views]