




शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रदेश में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के पद करीब छह सालों से रिक्त चल रहे हैं। जिसका सीधा असर ग्रामीण स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। रिक्त पदों के चलते केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं आम जनता तक नहीं पहुँच पा रही है।








बताते चले कि प्रदर्श में बहुउदेश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के करीब 130 पद रिक्त है। हिमाचल प्रदेश बहुउदेश्य स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के महासचिव सुरेश चंदेल ने सुखु सरकार से मांग की है की स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भर जाए।






उनका कहना है की हिमाचल के 130 प्रशिक्षित MPHW (मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर) मेल अभ्यर्थियों का सब्र अब जवाब दे रहा है। 2019 के बाद से प्रदेश में एक भी वैकेंसी नहीं निकली है।

नौकरी के इंतजार में कई अभ्यर्थी निर्धारित आयुसीमा को पार कर चुके हैं। संघ के सदस्यों ने सरकार से आग्रह किया है की इस वर्ग के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएं।





