द मैग्नेट स्कूल के बच्चों ने साइंस ओलंपियाड में जीते स्वर्ण पदक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड़ मे अव्वल प्रदर्शन किया। नेशनल साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

 

जिसमें नित्या ठाकुर, समायरा शर्मा, दिव्यांश पटियाल, कर्ण राठौर ने अंग्रेजी में गोल्ड मेडल जीता। कक्षा छठी की अदिति ने साईंस में गोल्ड मेडल जीता।

 

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने प्रत्येक छात्र के प्रयास को सराहते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया ताकि वे भविष्य में और भी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लें।

 

साथ ही सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[post-views]