ओबीसी मोर्चा में नई जिम्मेदारी मिलने पर विपन चौधरी ने अनुराग सिंह ठाकुर का किया आभार व्यक्त

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर विपन चौधरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर विपन चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें दी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

 

 

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और ओबीसी समाज के बीच पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 

विपन चौधरी ने अपने संगठनात्मक अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि वे इससे पहले भी ओबीसी मोर्चा में मंडल तथा जिला स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

 

वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के राज्य ओबीसी मोर्चा में भी पदाधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ओबीसी मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओबीसी समाज देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संरचना का एक सशक्त स्तंभ है और पार्टी हमेशा से इस वर्ग के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ देशभर के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रतिबद्धता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विपन चौधरी अपने अनुभव, ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता के बल पर ओबीसी मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

उन्होंने अपेक्षा जताई कि विपन चौधरी आगामी समय में ओबीसी समाज के बीच पार्टी के जनसंपर्क को और मजबूत करेंगे तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय योगदान देंगे।

 

 

[post-views]