थल सेना भर्ती रैली में सैकड़ों युवाओं ने ग्राउंड टैस्ट में लिया भाग 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हमीरपुर के निकट अणु के मैदान में जारी थल सेना भर्ती रैली के छठे दिन शनिवार को भी सैकड़ों युवाओं ने ग्राउंड टैस्ट में भाग लिया।

इनके अलावा पिछले दिनों ग्राउंड टैस्ट क्लियर कर चुके युवाओं की मेडिकल जांच और दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया भी जारी रही।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष,पारदर्शी और सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इस भर्ती रैली में जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के पात्र युवा भाग ले रहे हैं।

[post-views]