




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भाजपा मंडल शहरी हमीरपुर की ओर से ग्राम पंचायत जंगलरोपा के बकारटी गांव में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक आशीष से ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल एसआर शर्मा ने की।

जंगलरोपा में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का हुआ आयोजन




इस कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने अपनी ओर से ग्राम पंचायत जंगलरोपा और नाल्टी के 266 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैन्य परिवारों और 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया।








इस मौके पर विधायक ने कहा कि अगर हम यहां सुरक्षित हैं तो यह उन वीर जवानों की कुर्बानी के कारण ही हैं जो सरहद पर देश रक्षा में तैनात है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि ऐसे वीर जवानों एवं उनके परिवारों को सम्मानित करने का अवसर मिला।





उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि युवा मैदान में जाएं और फिट रहे व नशे से दूर रहे।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम चल रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आप सभी से मिल रहे प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद को पाकर अभिभूत हूँ।



उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जंगलरोपा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब ग्यारह लाख और ग्राम पंचायत नाल्टी में नौ लाख रुपए विधायक निधि से जारी किए हैं। उनका लक्ष्य हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का है।

इस कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री तेन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देश राज, किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह, कैप्टन मनोहर जसवाल, ग्राम केंद्र अध्यक रमेश, रविन्द्र, बूथ अध्यक्ष रघुवीर, रत्न चंद, रमेश, मुकेश, सोनू, संजय, बलवंत सहित अन्य मौजूद रहे।





