




बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में मोबाइल फोन न मिलने से नाराज 13 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सचिन (13) पुत्र सतवीर सिंह निवासी मल्लपुर सिद्धारी, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।








बताया जा रहा है कि सचिन अपनी मां से मोबाइल फोन मांग रहा था, लेकिन परीक्षा चलने के कारण मां ने उसे फोन देने से मना कर दिया।


इससे नाराज होकर सचिन ने कमरे में जाकर अपनी मां की साड़ी से कुंडे पर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था।




परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।





