




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में आज दिनांक 16 मार्च 2026 को 10 दिवसीय कोचिंग कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया।




इस विशेष शिविर में कक्षा तीसरी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खेल, एटीएल (अटल टिंकरिंग लैब), संगीत, नृत्य तथा कला से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया है।








कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण आगमन से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की समन्वयक मनीषा मारवाह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।





विद्यार्थियों द्वारा कैंप प्रतिज्ञा का पाठ किया गया तथा समन्वयक महोदया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात प्रशिक्षकों और कोचों के मार्गदर्शन में विभिन्न कौशल विकास गतिविधियों की शुरुआत की गई। यह कोचिंग कैंप विद्यार्थियों में रचनात्मकता, शारीरिक क्षमता, नवाचार और सर्वांगीण प्रतिभा के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।



इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों तथा प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।




