




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने सदर विधायक हमीरपुर पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों पर घड़ियाली आंसू बहाकर उन्हें गुमराह करने का प्रयास बंद होना चाहिए।








उन्होंने कहा कि दूषित पानी के कारण फैले पीलिया के प्रकोप को लेकर कांग्रेस टीम ने करीब डेढ़ सप्ताह पहले ही सक्रियता दिखाते हुए प्रशासन , प्रदूषण बोर्ड व स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लाने का कार्य किया था।






डॉ. वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि देर से आकर केवल औपचारिकताएं निभानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉयज स्कूल और गर्ल्स स्कूल को को-एजुकेशन बनाने तथा एक को CBSE और दूसरे को HP Board से जोड़ने का विषय पहले ही माननीय मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के समक्ष रखा जा चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब इन मुद्दों को दोबारा उठाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि सरकार इन पर पहले से ही गंभीरता से काम कर रही है।
डॉ. वर्मा ने अंत में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर की जनता की भावनाओं को भली-भांति समझते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।



