




बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- आत्मनिर्भर हिमाचल के सपने को साकार करने के लिए जो फैसले प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु ले रहे हैं वह प्रदेश की जनता के हित में है यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान का।



प्रदेश की आर्थिकी की सुदृढ़ करने का सराहनीय फैसला: संदीप सांख्यान








उन्होंने कहा प्रदेश की वर्तमान आर्थिक व्यवस्था को देखते हुए और केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश की रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद कर दी गई है और प्रदेश सरकार के लोन लेने की सीमा पर भी पाबंदियां लगाई गई है।




उसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेश की कांग्रेस सरकार का केबिनेट रैंक वापिस के साथ इनके वेतन पर 20 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला प्रदेश की जनता के हित मे लिया गया फैसला सराहनीय है।


संदीप सांख्यान ने कहा अभी प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्णयों से यह भी साबित होता है कि उन्होंने प्रदेश सरकार के खर्चों में कटौती करने की और सम्भावनाओं से भी मना नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए है जिन्होंने प्रदेश की जनता की संवेदनशीलता को समझा है और कठोर निर्णय लेने की हिम्मत रखी है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि यदि भावनात्मक रूप से यदि देखा जाए तो उनमें पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदों पर बैठे नेताओं को व्यक्तिगत तौर पर नुकसान हो सकता है लेकिन यदि वास्तविकता से देखा जाए तो यह जनता हित या लार्जर इंटरेस्ट में लिया गया फैसला है और इसका स्वागत भी होना चाहिए।
संदीप सांख्यान ने कहा यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री का पूरे देश को संदेश भी दिया है कि जनता हित से बढ़ कर राजनीति की पाठशाला में कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता।
उन्होनें कहा कि यह उन लोंगो के मुहँ पर भी करार राजनीतिक तमाचा भी मुख्यमंत्री ने मारा है जो मित्र मंडली का नैरेटिव गढ़ पर बैठे थे।
संदीप सांख्यान ने कहा वैसे भी प्रदेश और देश मे कांग्रेस की सरकारों ने जनता हित को ही सर्वोपरि माना है और उसी विचारधारा का परिणाम यह स्वागत योग्य निर्णय भी है।



