




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा हमीरपुर में स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे शुरू हुआ।



इस शिविर के विशेषज्ञ डा. अक्शत शामा डा. नीना सोनी डा. प्रियंका रहीं साथ ही टीम में अन्य सदस्य इंदु शर्मा व पूनम (फार्मासिस्ट) अंजली व वंदना (ए. एन. एम.) । ये सभी सदस्य सिविल अस्पताल बड़सर से आए थे।






इसके अतिरिक्त ज्योत्ना (एम. एल. टी.) पी. एच. सी. भोटा से थीं। इस शिविर की समन्वयक मनीषा शर्मा (लेक्चरर इन एजंुकेशन) रहीं।




इस शिविर का उदेश्य छात्रों तथा अध्यापकों को स्वास्थय के प्रति जागरूक करना और उनकी स्वास्थय समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान करना था।


शिविर में छात्रों का एच. बी. लेवल तथा बीपी जांचा गया तथा विशेषज्ञों ने सब का निशुल्क हेल्थ चेकअप करके सभी को यथा सम्भव सलाह दी साथ ही पोषण के लिए जागरूक किया।
इस उपलक्ष्य पर काॅलेज प्रबन्धन कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह सेक्रटरी कुलबीर सिंह ने कहा कि काॅलेज में इस प्रकार का आयोजन भविष्य में भी होते रहने चाहिए।


इस कार्यक्रम में काॅलेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान बी. एड. डी. एल. एड.] बी. ए. की छात्रों सहित संपूर्ण स्टाॅफ उपस्थित रहा।




