अनुराग सिंह ठाकुर ने नवरात्रि पर सपत्नीक बगलामुखी व ज्वाला जी पहुँचकर शीश नवाया

हमीरपुर:- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिंदू नववर्ष एवं जगत-जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के उपासना पर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर सपत्नीक बनखंडी स्थित माँ बगलामुखी तथा ज्वाला माँ के दरबार में पूजा-अर्चना कर समस्त जनकल्याण की कामना की।

 

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी प्रदेशवासियों को दीं हिन्दू नववर्ष व नवरात्रि की शुभकामनाएं

अनुराग सिंह ठाकुर ने देशवासियों को आत्म-जागरण के दिव्य पर्व नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 तथा चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का यह पावन अवसर भारतीय संस्कृति, आस्था और वैज्ञानिक परंपरा का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

 

इस पर्व में एकता में विविधता, साधना में शक्ति और राष्ट्र कल्याण की भावना परिलक्षित होती है। माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उन्होंने आह्वान किया कि माँ आदिशक्ति के आशीर्वाद से सभी मिलकर एक सशक्त, संस्कारित और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्रि का विशेष महत्व है, जो शक्ति, साधना और आत्मशुद्धि का प्रतीक है।

 

 

यह पर्व हमें अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और सेवा भाव को जागृत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा से हिमाचल प्रदेश सहित समस्त देश प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर हो तथा समाज में सुख-शांति और भाईचारा बना रहे।

 

 

[post-views]