




हमीरपुर:- विधिक माप विज्ञान (तोल तथा माप) विभाग की हमीरपुर वृत्त-1 के कार्यालय के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और छापामारी के दौरान जब्त की गई सामग्री की नीलामी 24 मार्च को सुबह दस बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी।



विभाग के निरीक्षक ने बताया कि इच्छुक व्यापारी और अन्य लोग निर्धारित समय पर कार्यालय परिसर में पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
















