




हमीरपुर:- प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने कहा कि हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त संघ सदस्यों को सूचित किया जाता है कि संघ का राज्य स्तरीय 29वां स्थापना दिवस समारोह दिनांक 29 मार्च, 2026 को 10.30 वजे प्रातः पेंशनर भवन, हमीरपुर, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में आयोजित किया जा रहा है।
इसी के साथ पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर मंथन हेतु प्रदेश इकाई की आम बैठक का आयोजन भी होगा।
स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम व बैठक एजैन्डा के सम्बन्ध में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दिनांक 4 मार्च, 2026 को सभी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व ज़िला प्रधानों को पत्र जारी कर दिया गया है ताकि पदाधिकारियों एवं पेंशनरों को समारोह में आने वारे समय पर सूचना उपलब्ध हो पाए।



पेंशनरों के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वारे इस प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से पुनः व्यापक प्रचार-प्रसार करके जानकारी पहुंचाई जा रही है।
अतः समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया जाता है कि स्थापना दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके समारोह की शोभा बढ़ाएं ।
के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष















