




बिलासपुर:- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा है कि प्रदेश सरकार का चौथा बजट 54928 करोड़ रुपए का एक संतुलित बजट है। जिसमे हिमाचल में पैदा होने वाली हर वस्तु का समर्थन मूल्य बढ़ा कर हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाने के साफ संकेत दिए गए हैं। इस बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है।
प्रदेश सरकार का बजट प्रदेश की जनता के लिए नए अवसर लेकर आएगा: संदीप सांख्यान








संदीप सांख्यान ने कहा हिमाचल प्रदेश के सीमित संसाधनो के बाबजूद और प्रदेश की केंद्र सरकार से मिलने वाली रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के न मिलने का वाबजूद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु ने हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भता की दिशा में एक अच्छा कदम उठाया है।




संदीप सांख्यान ने कहा कि वर्तमान बजट में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, कृषि और बागवानी क्षेत्र, युवाओं के नए रोजगार के साधनों का सृजन करने में, प्रदेश में औद्योगिकी और तकनीक को बढ़ावा देने, पशु पालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए, प्रदेश की सड़कों के विकास और उनके रखरखाव के लिए, प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए, प्रदेश के अर्बन क्षेत्रों के लिए, प्रदेश में अधिक पर्यटन के विकास के लिए, प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन वर्ग के लिए यह उत्तम बजट साबित होगा।


संदीप सांख्यान ने कहा हिमाचल प्रदेश के पूर्व की सरकारों के समय से बढ़े वितीय बोझ को भी इस बजट में कम करने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है और वर्तमान बजट में प्रति व्यक्ति आय को और ज्यादा बढ़ाने पर बल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अर्थिकि सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 2025- 26 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी.एस.डी.पी.) प्रचलित मूल्यों पर लगभग ₹2.54 लाख करोड़ आंका गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10.1 प्रतिशत की संतोषजनक वृद्धि को दर्शाता है।
स्थिर मूल्यों पर राज्य की अर्थव्यवस्था लगभग 8.3 प्रतिशत की दर से बढ़ाने का अनुमान रखा गया है जो कि एक सराहनीय फैसला है। संदीप सांख्यान ने कहा कि राज्य सकल घरेलू उत्पाद 1,56,681 करोड़ रुपये अनुमानित है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह ₹1,44,656 करोड़ रुपए था और यह वित्त वर्ष 2024-25 के 6.4 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2025-26 के लिए 8.3 प्रतिशत वृद्धि दर की ओर ले जाएगा।
संदीप सांख्यान ने कहा कि बजट में उर्जा के क्षेत्र, परिवहन क्षेत्र के लिए विशेष तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का बजट प्रदेश की जनता के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।




