




डलहौजी/चंबा:- चंबा के डलहौजी में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांधी चौक से जंदरीघाट-करेलनू मार्ग पर पंजाब नंबर की एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18), सुरेंद्र (25) और सोफिया (युवती) के रूप में हुई है।



हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।





पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।











