द मैग्नेट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विश्व जल दिवस

हमीरपुर:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में ओजोन ईको क्लब के तहत विश्व जल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की।

 

इस अवसर पर सभी बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसमें प्रश्नोत्तरी, भाषण और श्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

 

अन्त में जल दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है और इसे संजोकर रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए अपील की कि पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग करें और इसे व्यर्थ न गवाएँ।

[post-views]