शहर में बढ़ते अनियमित विज्ञापन, होर्डिंग्स कर रहे दृश्य प्रदूषण एवं राहगीरों को खतरा – डॉक्टर हर्ष कालिया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व में नगर परिषद के मनोनीत पार्षद एवं डेंटल सर्जन डॉक्टर हर्ष कालिया ने नगर निगम के उपयुक्त राकेश शर्मा से भेंट की और शहर एवं निगम के आसपास क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग एवं शैक्षिक संस्थानों, रोजगार प्रदाता एवं अन्य व्यावसायिक कंपनियों द्वारा लगाए गए अनियमित विज्ञापन होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री द्वारा शहर एवं नगर निगम के आसपास क्षेत्र में बढ़ते दृश्य प्रदूषण पर अपनी चिंता जताई एवं एक ज्ञापन सौंप

 

इस ज्ञापन के माध्यम से डॉ हर्ष कालिया ने अनियमित ,अव्यवस्थित एवं गैर कानूनी तरीके से लगाए गए विज्ञापन ,होर्डिंग,पोस्टर्स, बैनर्स से हो रहे दृश्य प्रदूषण एवं राहगीरों को आने वाली समस्याओं के बारे अवगत करवाया ।

 

डॉक्टर कालिया ने बताया कि यह अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए विज्ञापन एवं कोडिंग्स इत्यादि से न केवल एक तरफ शहर की सुंदरता को ग्रहण लगता है साथ ही आने-जाने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए भी खतरे का सबक बना हुआ है।

 

मार्च अप्रैल के महीने में खासकर यह देखा गया है की कोचिंग एवं शैक्षिक संस्थाओं में आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण अनियमित विज्ञापनों एवं होर्डिंग्स की संख्या में भरी इजाफा होता है।

 

 

इश्तहार वालों ने भी शहर की गली मोहल्लों में कोई दीवार नहीं छोड़ी है।

 

 

डाक्टर हर्ष कालिया ने सुझाव के रूप में कहा कि विज्ञापन के लिए उपयुक्त जगह चिह्नित की जाएं ,शहर की सुन्दरता खराब करने वालों पे जुर्माना लगाया जाए,समय समय पे नगर निगम सफाई अभियान चलाए एवं चिह्नित स्थानों पे विज्ञापन करने वाले संस्थानों से राजस्व अर्जित करे और पॉलिसी बनाए जिसका उपयोग शहर के विकास कार्यों पे खर्च किया जा सके।

इस मौके पे अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद मौजूद रहे।

[post-views]