




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर एवं पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का पल रहा। हिमालय अवार्ड 2026 के गरिमामयी समारोह में राजा मुराद (बॉलीवुड अभिनेता) के कर-कमलों द्वारा कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में सम्मानित किया जाना जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण बन गया।









इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संपादक राजन कुमार तथा टीम के कप्तान अमित कुमार को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।






नॉर्थ जोन के इस बड़े अवार्ड को प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश और विशेषकर जिला हमीरपुर के लिए गर्व की बात है।


दिव्यांग होने के बावजूद अपने हौसले, मेहनत और समर्पण से इन दोनों ने यह साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। यह सम्मान समाज के हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का साहस रखता है।
इस उपलब्धि के लिए विशेष आभार राजीव राणा, आशा किरण संस्थान के संचालक डॉ. योगिंदर मलिक तथा डॉ संजीव शर्मा का व्यक्त किया गया।
विशेष रूप से डॉ. संजीव शर्मा का दिल से धन्यवाद, जिनके स्नेह, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने इस सफर को और भी आसान और प्रेरणादायक बना दिया। उनका सहयोग और आशीर्वाद हमेशा आगे बढ़ने की शक्ति देता रहेगा।
इस सम्मान को सभी शुभचिंतकों, मित्रों और समर्थकों के प्यार, सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम बताते हुए आभार व्यक्त किया गया। यही स्नेह और विश्वास आगे भी समाज सेवा और प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देता रहेगा।




