विधायक आशीष शर्मा ने धरोग पंचायत के 233 परिवार किए सम्मानित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने रविवार को ग्राम पंचायत धरोग के गांव दड़योटा व कैहडरू में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी स्वाति जार विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुई।

क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और महिला मंडलों को मिला सम्मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की।

कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत धरोग के अप्पर दड़योटा, लोअर दड़योटा और कैहडरू कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें 233 पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों, पूर्व कर्मचारी और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में छह महिला मंडलों को भगेूट पंचायत के पूर्व प्रधान अंजय चंदेल ने अपनी ओर से सम्मानित किया। उन्होंने महिला मंडलों को 22-22 लीटर के कुकर वितरित किए।

इससे पहले कार्यक्रम में पधारने पर विधायक आशीष शर्मा का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता है वह हमेशा सैनिक ही रहता है।

सेवानिवृत्ति के बाद भी यह सैनिक समाज के उत्थान के लिए लगातार लगे रहते हैं। उन्होंने भारी संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति का भी दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धरोग पंचायत में 15 लाख से विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं।

उन्होंने सभी का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर अपनी ओर से आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रमोद पटियाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष युद्धवीर पठानिया, बूथ अध्यक्ष बेनी प्रसाद, सेवानिवृत कैप्टन प्रदीप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

[post-views]