22 अप्रैल को होगा सीनियर सिटीजन काउंसिल का चुनाव

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ : – लोगों की सुख सुविधाओं का जरिया बनी हुई सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर का चुनाव 22 अप्रैल 2026 को टाउन हॉल हमीरपुर में होगा। काउंसिल ने अपनी सभी सदस्यों के डॉक के माध्यम से यह सूचना दे दी है। चुनाव प्रक्रिया में पहुंचने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रखा गया है।

टाउन हॉल में होगा चुनाव का आयोजन

पंजीकृत सदस्यों को अपना साथ आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र साथ लाना होगा। निर्धारित समयावधि के बाद चुनाव प्रक्रिया में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह जानकारी सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रधान विजय पुरी ने दी है।

[post-views]