हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, महासचिव ओम राज कंवर, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा व शम्भू राम जसवाल द्वारा जारी संयुक्त विज्ञप्ति में हिमाचल दिवस के शुभ अवसर पर श्रेणी चार के पेंशनरों को पेंशन संशोधन पर मिलने वाली ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट की समस्त देनदारियों को म ई मास तक भुगतान करने सम्बन्धी माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

उक्त पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया गया कि जनवरी, 2016 से दिसंबर, 2021 को दौरान सेवानिवृत्त अन्य श्रेणी के समस्त पेंशनरों को, जिनकी भरकम राशि कई सालों से सरकार के पास लम्बित है, का एकमुश्त भुगतान भी साथ -2 करने की अपनी पुरानी मांग दोहराई गई।

 

उक्त पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि जनवरी, 2016 से दिसंबर, 2021 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों का एक वर्ग जिनका पेंशन संशोधन पर काफी पैसा सरकार के पास लम्बित है और सेवानिवृत्ति पर उन्हें परिवारिक वहुत से दायित्वों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

अतः इस वर्ग की लम्बित देनदारियों पर सरकार विचार करके शीघ्र भुगतान करने की कृपा करें।
(के.सी.गौतम)
प्रदेशाध्यक्ष

[post-views]