कक्षा X परिणाम 2026 – DAV Hamirpur के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- DAV विद्यालय हमीरपुर के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि कक्षा X के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया है।

इस वर्ष कक्षा X में कुल 140 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से सभी 140 विद्यार्थी सफल घोषित हुए, जिससे विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों का समग्र प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिसमें Overall QPI 76.80 दर्ज किया गया।

11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। साथ ही, 11 विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

इस वर्ष के परिणाम में Kashavi Dhiman ने 95.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शौर्य शर्मा तथा अरिंदम शर्मा ने समान रूप से 94.2% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं आराध्या शर्मा ने 93.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों ने अपनी लगन और निरंतर परिश्रम से उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

 

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता है।

 

 

[post-views]