आईजीएमसी में गायनी ओपीडी को आनन फानन में स्थानांतरण करना गलत: रंजना जरेट

 

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने सरकार को गायनी ओपीडी को आईजीएमसी में आनन फानन में स्थानांतरण करना गलत बताया है सरकार ने एक ही विभाग का विभाजन किया है और यह दोनों विभाग एक दूसरे के पूरक है ।

 

सरकार के अंदर गायनी ओपीडी को आईजीएमसी स्थानांतरण करने की इतनी भी मजबूरी क्या है जिसकी वजह से हजारो महिलाएं परेशान होगी और मरीज को आईजीएमसी से कमला नेहरू अस्पताल जाना पड़ रहा है।

 

आज पहले ही दिन गायनी के चार ऑपरेशन जो आईजीएमसी में रखे गए थे परंतु सुविधाओं के अभाव से उन मरीजों के ऑपरेशन को कमला नेहरू अस्पताल ने ही करना पड़ा है।

 

यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता है और सरकार जबरदस्ती इस विभाग को प्रसूति विभाग से अलग कर रही है। जनवादी महिला समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री को जो अधिकारी गुमराह कर रहे है उनकी बातों में ना आकर दूसरे किसी गायनी और प्रसूति के जो जानकार है या सलाहकार है उनसे सलाह लेनी चाहिए।

 

सरकार इस विभाग को स्थानांतरण करने मे जल्दबाजी कर रहा है जल्दबाजी में इसके परिणाम क्या होंगे उससे सरकार को पहले ही अध्ययन करना चाहिए।

 

इसके विरोध ने जनवादी महिला समिति और शिमला के विभिन्न जनसंगठन जो 13 अप्रैल को जनवादी महिला समिति के साथ प्रदर्शन में थे वह 30 अप्रैल को आईजीएमसी के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

[post-views]