दिव्य आदर्श स्कूल में हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर के साथ लगते भोटा क्षेत्र में दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में वीरवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के g अनुसार हुई।

 

संस्कारों से जुड़कर छुएंगे आसमां

 

विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य हवन यज्ञ के साथ विद्यार्थियों ने ज्ञान और सफलता के नए सोपान तय करने का संकल्प लिया।

 

 

सीएमडी कंचन:- सत्र के प्रथम दिन विद्यालय की सीएमडी कंचन भारद्वाज, समस्त शिक्षण स्टाफ और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। मंत्रों की पावन ध्वनि और आहुतियों की सुगंध से पूरा परिसर भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

 

 

हवन में आहूतियां डालने के बाद विद्यार्थियों ने ली श्रेष्ठ प्रदर्शन की शपथ

 

 

विद्यालय प्रबंधन और बच्चों ने ईश्वर से आगामी वर्ष में उत्तम स्वास्थ्य, तीव्र बुद्धि और उज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

 

 

 

नए सत्र के आगमन पर स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे एक नई ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी पढ़ाई शुरू करें।

 

 

शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे केवल अंक प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने की योग्यता हासिल करने के लिए शिक्षा ग्रहण करें।

 

लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहें विद्यार्थी

 

 

हवन उपरांत बच्चों को संबोधित करते हुए सीएमडी कंचन भारद्वाज ने विद्यार्थियों में नया उत्साह भरा। उन्होंने सभी बच्चों को आगामी शैक्षणिक वर्ष में शिक्षा, खेल और अनुशासन के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने का संकल्प दिलवाया।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार है। नए सत्र की यह शुरुआत आपके सपनों को नई उड़ान देने का अवसर है। कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

[post-views]