




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में अटल टिंकरिंग लैब (ATL) के अंतर्गत ‘ATL कम्युनिटी डे’ का आयोजन अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया।



विद्यार्थियों में नवाचार की ज्योति प्रज्वलित








इस कार्यक्रम में हब्स ऑफ लर्निंग के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरपर्सन प्रो. आर. सी. लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन सी. पी. लखनपाल तथा उप-प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार द्वारा किया गया।





उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने विद्यार्थियों के मन में नवाचार और सीखने के प्रति उत्साह भर दिया। ATL लैब इंचार्ज विवेक ठाकुर एवं लैब सहायक अंकित कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स से जुड़ी रोचक एवं व्यावहारिक गतिविधियों में भाग लिया।



इस दौरान उन्होंने विभिन्न रोबोटिक मॉडल तैयार किए तथा यह समझा कि रोबोट कैसे बनाए जाते हैं और किस प्रकार कार्य करते हैं।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट शिक्षण अनुभव साबित हुआ, जिसने उनमें रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों की सराहना की।




