




बिझड़ी/हमीरपुर:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 17 अप्रैल, 2026 को गीता पैलेस, मैहरे, ज़िला हमीरपुर में खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र सिंह वन्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , जिसका संचालन महासचिव तोता राम जंजुआ द्वारा करते हुए उपस्थित सदस्यों को खण्ड़ इकाई में चल रही वर्तमान विभिन्न गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, खण्ड प्रधान नरेन्द्र वन्याल, महासचिव तोता राम जंजुआ, संरक्षक परस राम ठाकुर, प्रैस सचिव अजीत दीवान, श्याम लाल, चरण दास, आदि प्रमुख रहे।




बैठक में संघ सदस्य सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दलीप सिंह , निवासी चकमोह , तहसील वडसर व रत्न चन्द, निवासी मनसही, मोटा, ज़िला हमीरपुर के असामायिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया व दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।






बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त श्रेणी चार के पेंशनरों को पेंशन संशोधन की वकाया राशि व ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट की संशोधित वकाया राशि का भुगतान , महंगाई भत्ता की देय चार किस्तें जारी न करने, चिकित्सा बिलों का भुगतान न होना आदि मांगों वारे केन्द्रित रहा।






वक्ताओं ने कहा कि जनवरी, 2016 से दिसंबर, 2021 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों का यह वर्ग ऐसा है जिसका पेंशन संशोधन का सर्वाधिक पैसा सरकार के पास लम्बित है और सेवानिवृत्ति के वाद इस वर्ग की बहुत सी परिवारिक जिम्मेवारियां निभाई जाने में काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने सरकार से इस वर्ग को समस्त लम्बित देनदारियां एकमुश्त अदा करने का आग्रह किया गया।
प्रदेश वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल व ज़िला प्रधान देव राज पटियाल ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य विषयों पर आवश्यक जानकारियां दी गई तथा संघ को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी सदस्यों से पूरा सहयोग देने का आग्रह किया गया।


प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रयासों की जानकारी दी और भविष्य में भी वरावर प्रयास जारी रखेंगे।
उन्होंने ज़िला एवं खण्ड पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि प्रदेश इकाई की गतिविधियों वारे जानकारी संघ सदस्यों तक पहुंचाया जाए ताकि सदस्य किए जा रहे प्रयासों वारे जागरूक हो सके।
बैठक में खण्ड में रिक्त महासचिव के पद को भरे जाने वारे खण्ड प्रधान द्वारा प्रस्ताव रखा गया जिस हाऊस द्वारा श्री राज कुमार चौधरी को सर्वसहमति से सत्र 2025-27 की शेष अवधि के लिए निर्विरोध महासचिव चुना गया।
राज कुमार चौधरी को महासचिव चुने जाने पर प्रदेशाध्यक्ष के सी गौतम, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री बालकृष्ण जसवाल, जगन्नाथ, रिखी राम, प्रशोत्तम चन्द, सुरेश कुमार, मोहिंद्र सिंह, के सी सोनी, डी आर धन्यवाद, राम कृष्ण, हरवंस लाल, जगरूप सिंह, मदन लाल, पूर्ण सिंह, शकुंतला देवी, फूलां रानी, रमेश चन्द्र, तारा चन्द, मोहिंद्र सिंह, सुरिंदर कुमार, राज कुमार चौधरी, हरवंश लाल शर्मा, आर सी धीमान, केवल कृष्ण, प्रकाश चन्द, वलवीर चन्द सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए ।
तोता राम जन्जुआ, महासचिव




