विधायक आशीष शर्मा ने गाहलियां और भियूंट के 171 परिवार किए सम्मानित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने रविवार को ग्राम पंचायत धरोग के गांव गाहलियां और भियूंट में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय बूथ अध्यक्ष रमेश चंद ने की।

क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, सैन्य एवं अन्य परिवारों और महिला मंडलों को मिला सम्मान


कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत धरोग के गाहलियां और भियूंट के 171 पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों, पूर्व कर्मचारी और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में तीन महिला मंडलों को भगेूट पंचायत के पूर्व प्रधान अंजय चंदेल ने अपनी ओर से सम्मानित किया। उन्होंने महिला मंडलों को 22-22 लीटर के कुकर वितरित किए।

इससे पहले कार्यक्रम में पधारने पर विधायक आशीष शर्मा का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता है वह हमेशा सैनिक ही रहता है।

सेवानिवृत्ति के बाद भी यह सैनिक समाज के उत्थान के लिए लगातार लगे रहते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति का भी दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मंडल महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष युद्धवीर पठानिया, कैप्टन तिलक राज, एससी मोर्चा जिला महामंत्री राकेश कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष पृथी चंद, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

[post-views]