




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड़ मे अव्वल प्रदर्शन किया। नेशनल साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें मैथ ओलंपियाड में आरव, अथर्व, शिवांश ठाकुर, अनीमा, निशांत, दनिका, नवन्या, कर्ण, आध्या, आदित्य, हितेश, दिलप्रीत, दिवांक, आयुष, सुजल, कविश, आरुषि, अनिरूद्ध ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए।









सोशल साईंस ओलंपियाड में रियांश ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता। हिन्दी ओलंपियाड में दिवांश पटियाल ने गोल्ड मेडल जीता। संयोजक शुभम चौहान को एस.ओ.एफ. के द्वारा प्रंशसनीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।






इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने सभी छात्रों के प्रयासों को सराहते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया ताकि वे भविष्य में और भी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लें।
साथ ही सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






