एचपीवी वैक्सीनेशन में जिला हमीरपुर ने पार किया 1000 का आंकड़ा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान में जिला हमीरपुर लगातार पहले नंबर पर चल रहा है।

शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए पीएचसी नाल्टी की डॉक्टर पूजा कौंडल पुरस्कृत

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिला ने टीकाकरण में एक हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिले भर के 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों के टीकाकरण के लिए 2899 लड़कियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है और अभी तक इन केंद्रों में 1006 लड़कियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

अब 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां किसी भी दिन लगवा सकती हैं टीका

 

यानि जिला में अभी तक 34.7 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। स्वास्थ्य खंड बड़सर में 201, भोरंज 194, गलोड़ 172, नादौन 124, टौणी देवी 155, स्वास्थ्य खंड सुजानपुर में 111 और मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 49 लड़कियों की वैक्सीनेशन की जा चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाल्टी के अंतर्गत टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाल्टी की डॉक्टर पूजा कौंडल को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि अब 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां किसी भी दिन अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर एचपीवी का टीका लगवा सकती हैं।

 

 

 

 

[post-views]