द मैग्नेट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया, पृथ्वी दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर जिला के प्रतिष्ठित द मैग्नेट पब्लिक स्कूल मे ओजोन ईको क्लब के तहत विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ इसके ऊपर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और धरती को हरा-भरा रखने के महत्त्व का समझाना था। समारोह की शुरूआत सुबह की विशेष सभा के साथ हुई, जहाँ छात्रों ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली।

 

कक्षा पाँचवी से दसवीं तक के छात्रों ने हमारी शक्ति, हमारा ग्रह पर आकर्षक पोस्टर और श्लोगन बनाए। छोटे बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डाला।

 

पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने कहा – पृथ्वी केवल हमारा घर ही नहीं, बल्कि हमारी जीवन रेखा है।

 

यदि आज की पीढ़ी पर्यावरण के प्रति सजग रहेगी, तभी हम आने वाले कल का सुरक्षित रख पाएंगे।

[post-views]