हिम अकादमी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विकासनगर स्थित हिम अकादमी पब्लिक स्कूल में हाल ही में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें JEE Main 2026 तथा JEE Advanced 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

 

जेईई मुख्य व उन्नत परीक्षा में विद्यार्थियों की शानदार सफलता”

 

 

इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के वातावरण में सराबोर रहा, जहां विद्यार्थियों का ढोल-नगाड़ों एवं संगीत के साथ भव्य स्वागत किया गया।

 

समारोह में जानकारी दी गई कि हिम अकादमी के कुल 70 विद्यार्थियों ने जेईई मुख्य परीक्षा 2026 उत्तीर्ण की, जिनमें से 27 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्रता (एलिजिबल फॉर जेईई एडवांस्ड 2026) में अपना स्थान बनाया और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

 

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय की छात्रा नीलाक्षी ने 99.20 प्रतिशतांक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

इसके अतिरिक्त विहान (98.92), अनिरुद्ध सिंह (98.92), सोहम (98.50), शाश्वत (98.05), आनंदिता (97.58), अधिराज सिंह (96.62), आर्यन ठाकुर (96.60), अंशुल (96.56), आदित्य मोदगिल (96.09), अमृतांश (95.63), साई नमन (95.62), अगस्त्य (95.18), हर्षित कुमार (95.18), उज्ज्वल (95.01), संचित शर्मा (95.02), पूर्वी (94.86) तथा वामन (94.79) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

इसी क्रम में आर्यन आचार्य (93.88), लक्ष्य चौहान (91.05), सोनम (87.90), आयुष जैसल (87.90), निडोन (85.92), आयुष चौहान (85.82) एवं स्टानजिन त्सेरिंग (85.60) ने भी उल्लेखनीय प्रतिशतांक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 

समारोह के दौरान विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता उन्हीं को प्राप्त होती है, जो निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हैं।

 

 

” इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन, उनके निरंतर परिश्रम, उत्कृष्ट शिक्षण, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यार्थियों की लगन एवं अनुशासन को दिया।

 

 

अंत में यह भी उल्लेख किया गया कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि में अध्यापकगण—मनोज कुमार, राहुल शर्मा, विकास कुमार, संजीव कुमार, क्षितिज धवन, पारुल, नितेश कुमार, ज्योति राणा एवं एकता रानी—का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा, जिनके समर्पित प्रयासों ने विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने की आशा व्यक्त की गई।

 

[post-views]