विद्यालयों में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में आज विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यालयों में स्वच्छता अभियान, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण, निबंध, लेखन तथा रैलियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने, जल संरक्षण करने, ऊर्जा बचाने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लिया।

विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर “पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश दिया गया।

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

[post-views]