उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़, पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता

हमीरपुर:-  हमीरपुर पुलिस को उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पीओ सेल हमीरपुर ने अजय पुत्र पृथी चंद, निवासी वीपीओ मैर, को गिरफ्तार किया है।

 

उक्त आरोपी को माननीय एसीजेएम न्यायालय द्वारा दिनांक 05.03.2026 को थाना हमीरपुर में दर्ज धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पुलिस ने सतत प्रयासों और निगरानी के चलते आरोपी को 25.04.2026 को मट्टन सिद्ध बाईपास से गिरफ्तार किया। आरोपी को कल पूर्वाह्न न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हमीरपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

[post-views]