




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में “हिम खेल महोत्सव” का शुभारंभ बड़े उत्साह, उमंग और ऊर्जा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
उनके साथ विद्यालय डायरेक्टर श्री पंकज लखनपाल, उप प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, डीoएसo डब्ल्यू संजीव कुमार, संपूर्ण स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट तथा समस्त रेजिडेंशियल स्टाफ भी उपस्थित रहा।


इस भव्य आयोजन में विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।





हिम खेल महोत्सव के अंतर्गत कुल छह प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल तथा क्रिकेट शामिल हैं।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।












