




चंबा:- ऊना जा रही निजी बस सड़क पर पलटी, ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 4 यात्रियों की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, ‘देवीदर्शन’ नामक निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 बजे के आसपास नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।



हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है।





बताया जा रहा है पांच से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर है।














